फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: 12.35 लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन, मौसम साथ देता तो इस बार एक महीने में बनता रिकॉर्ड

Sun, 21 May 2023 10:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2023 Update: बीते वर्ष एक माह के यात्रा काल में चारधामों में 13.32 लाख श्रद्वालुओं ने दर्शन किए थे। जबकि इस बार एक माह में 12.35 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम साथ देता तो इस बार एक माह में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन जाता। पिछले साल की तुलना में एक माह की यात्रा में इस बार यात्रियों की संख्या 97 हजार कम है। हालांकि मौसम साफ होने के बाद चारधामों में प्रतिदिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। सरकार की उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 50 लाख पार करेगा।

विज्ञापन


22 मई को चारधाम यात्रा एक माह का समय पूरा हो जाएगा। 22 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलने के बाद चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हुई थी। जबकि पिछले साल 3 मई 2022 से चारधाम यात्रा शुरु हुई थी।

Chardham Yatra 2023: लग रही भीड़...एक महीने में 18,797 वाहनों के ग्रीन कार्ड और 26,885 बनें ट्रिपकार्ड
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बीते वर्ष एक माह के यात्रा काल में चारधामों में 13.32 लाख श्रद्वालुओं ने दर्शन किए थे। जबकि इस बार एक माह में 12.35 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम लगातार खराब रहा। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यदि मौसम साथ देता तो इस बार दर्शन करने वाले श्रद्वालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बन जाता। मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा भी रफ्तार पड़ रही है।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा में एक माह में दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या

धाम             2022             2023
केदारनाथ      435208        324684
बदरीनाथ       452770        427214
गंगोत्री           254226        253962
यमुनोत्री        190104         229697
कुल-           13,32,308     12, 35,557
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें