यहां पर चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन काउंटर भी स्थापित किया गया है। इसकी वजह से चारधाम यात्रा के समय देश-विदेश केे श्रद्धालुओं का यहां आना-जाना लगा रहेगा। इससे एक ओर उत्तराखंडी व्यंजनों का दुनियाभर में तो प्रचार-प्रसार होगा, तो वहीं दूसरी तरफ इससे आमदनी भी बढ़ेगी। डीएम ने कहा कि स्वयंसेवी संस्था द नेचर फाउंडेशन सोसाइटी व्यंजनों को परोसने के लिए मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे कुम्हारी कला को प्रोत्साहन मिल सके।
इस अवसर पर सीडीओ प्रतीक जैन, एडीएम प्रशासन बीर सिंह बुदियाल, एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान, मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, ग्रीन मैन विजय पाल बघेल, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, जगदीश लाल पाहवा, किरन भटनागर आदि मौजूद रहे।