ग्रीन कार्ड के लिए ये शुल्क जरूरी
हल्का वाहन- 400 रुपये
मध्यम वाहन- 600 रुपये
भारी वाहन- 600 रुपये
यहां चेक होंगे ग्रीन कार्ड
-यात्रा चेकपोस्ट, भद्रकाली-ऋषिकेश-टिहरी मोटरमार्ग
-यात्रा चेकपोस्ट, ब्रहम्पुरी-ऋषिकेश-बदरीनाथ मोटरमार्ग
-यात्रा चेकपोस्ट, कुठालगेट-देहरादून-मसूरी-यमुनोत्री मोटरमार्ग
-यात्रा चेकपोस्ट, डामटा-विकासनगर-यमुनोत्री मोटरमार्ग
चारधाम यात्रा के लिए यह है निर्धारित अवधि
चारधाम यात्रा पूरी करने की निर्धारित न्यूनतम अवधि- 10 दिन
तीनधाम यात्रा पूरी करने की निर्धारित न्यूनतम अवधि- 07 दिन
दोधाम यात्रा पूरी करने की निर्धारित न्यूनतम अवधि- 05 दिन
एकधाम यात्रा पूरी करने की निर्धारित न्यूनतम अवधि- 03 दिन
ग्रीन कार्ड बनवाने को यह है जरूरी
-वाहन की भौतिक व यांत्रिक दशा ठीक होनी चाहिए
-वाहन के टायर कटे-फटे या घिसे हुए न हों।
-वाहन के सभी दस्तावेज वैध हों।
-वाहन में फसर्ट एड बॉक्स, लकड़ी या लोहे का गुटका, कूड़ेदान या वॉमेटिंग बैग होना जरूरी है।
क्या ट्रिप कार्ड
यह ऐसा दस्तावेज है, जिसमें चालक लाइसेंस से संबंधित अभिलेखों का विवरण और वाहन में यात्रा कर रहे यात्रियों का विवरण अंकित होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करें और फिर ऑनलाइन ही डाउनलोड कर लें। ट्रिप कार्ड की वैधता एक फेरे के लिए होगी।
ट्रिप कार्ड के लिए ये दस्तावेज जरूरी
-वैध चालक लाइसेंस
-चालक लाइसेंस पर हिल पृष्ठांकन यानी पहाड़ में वाहन संचालन से संबंधित अनुमति
-उत्तराखंड राज्य का परमिट
-राज्य का कर भुगतान प्रमाणपत्र
-वाहन में यात्रा करने वाले यात्रियों की निर्धारित प्रारूप में सूची।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: केदारनाथ हेली सेवा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए रहेगी फुल प्रूफ व्यवस्था, पहली बार ये तैयारी
उत्तराखंड का टैक्स जमा कराने को यहां क्लिक करें- https://parivahan.gov.in/parivahan/
ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड के लिए यहां क्लिक करें- https://greencard.uk.gov.in/