ये दस्तावेज रखें पास
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- और सही मोबाइल नंबर
अभी तक 31 हजार यात्रियों ने कराया पंजीकरण
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बदरीनाथ व केदारनाथ के लिए 31 हजार यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। धामों में कतार प्रबंधन के लिए स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है।
चारधाम और हेमकुंड साहिब में आए थे 46 लाख श्रद्धालु
पिछले साल चारधाम और हेमकुंड साहिब में कुल मिलाकर 46 लाख से अधिक श्रद्धालु आए थे। जबकि, इन स्थानों पर करीब पांच लाख वाहन पहुंचे थे। इस बार इनकी संख्या इससे अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। वाहनों के लिए पुलिस ने पार्किंग का भी पिछले साल खासा इंतजाम किया था। सबसे ज्यादा पार्किंग का स्थान हरिद्वार में उपलब्ध था।