फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: यमुनोत्री धाम पहुंचे मध्य प्रदेश के यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, हृदय गति रुकने से मौत

Sun, 23 Apr 2023 09:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

Chardham yatra 2023: यमुनोत्री धाम की यात्रा के दूसरे दिन भी एक श्रद्धालु की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई। यात्रा के पहले दिन देर रात्रि को गुजरात के श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव मृतक के साथी यात्रियों को सौंप दिया है।

दिनेश पाटीदार (49) पुत्र स्व. गोकुल पाटीदार निवासी ग्राम पनघानिया, तहसील खरगोन मध्य प्रदेश बीते शनिवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद दिनेश पाटीदार रात को अपने साथियों के साथ वापस जानकीचट्टी आए और यहां होटल में कमरा लिया। शनिवार देर रात उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पौड़ी में बाघ का खौफ... प्रभावित क्षेत्रों में 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन


उनके साथियों ने एक प्राइवेट डॉक्टर को बुलाया और दिनेश का उपचार किया गया। मगर तबीयत अधिक खराब होने पर दिनेश को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दिनेश की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें