फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: दर्शनार्थियों का आंकड़ा 15.60 लाख पार, एक दिन में पहुंच रहे 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

Fri, 26 May 2023 10:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2023 Update:  शुक्रवार को केदारनाथ धाम में 20808, बदरीनाथ में 21998, गंगोत्री में 11813, यमुनोत्री धाम में 10004 यात्रियों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में एक दिन में 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 15.60 लाख पार हो गया है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को केदारनाथ धाम में 20808, बदरीनाथ में 21998, गंगोत्री में 11813, यमुनोत्री धाम में 10004 यात्रियों ने दर्शन किए। बीते दो दिन से चारों धाम में 60 हजार से अधिक यात्री दर्शन कर रहे हैं।

Kedarnath: सुमेरु पर्वत के पास छह फीट बर्फ में फंसा वृंदावन का युवक, SDRF ने सकुशल किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब मौसम के बावजूद चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। भारी संख्या में राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु यात्रा में आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें