फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: अब इन 10 सवालों के जवाब बताएंगे आप यात्रा के लिए फिट हैं नहीं, पढ़ें ये जरूरी जानकारी

Tue, 07 Mar 2023 11:03 AM IST
अलका त्यागी जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

Chardham Yatra 2023 Update: पिछले वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान 350 यात्रियों की मौत हुई थी। मृतकों में सबसे अधिक संख्या केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा करने वालों की थी। इनमें 90 फीसदी की मौत का कारण हार्टअटैक था। बीच यात्रा के दौरान एम्स की सलाह पर तब भी स्क्रीनिंग की व्यवस्था शुरू की गई थी।
विज्ञापन
डॉक्टर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दौरान हार्टअटैक से होने वाली मौतों को कम करने के लिए एम्स ऋषिकेश ने स्क्रीनिंग फार्म भरवाने की व्यवस्था को पुख्ता तरीके से लागू करने का सुझाव दिया है। एम्स के हृदय रोग विभाग के डॉ. अभिमन्यु निगम का कहना है कि स्क्रीनिंग फार्म में 10 सवालों के जवाब और कुछ प्राथमिक जांच से यात्री के स्वास्थ्य व जोखिम का पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: त्रिस्तरीय स्वास्थ्य ढांचे से कवर होगी यात्रा, मिलेगी एयर एंबुलेंस व ड्रोन सेवा

इस साल यात्रा की शुरुआत से ही पहले पड़ाव पर ही स्क्रीनिंग की तैयारी की जा रही है। डॉ. अभिमन्यु निगम का कहना है कि लंबी पैदल यात्रा के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी होती है। पैदल यात्रा से अचानक शारीरिक तनाव भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में दिल के पुराने रोगी, उच्च रक्तचाप, डायबिटिज, धूम्रपान करने वाले, गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अटैक की आशंका बढ़ जाती है। कुछ दूर चलने पर सांस फूलना और छाती में दर्द जैसे लक्षणों पर तत्काल यात्रा स्थगित कर देनी चाहिए। यात्रा के पहले पड़ाव ऋषिकेश में स्क्रीनिंग की व्यवस्था से उच्च जोखिम वाले तीर्थयात्रियों की समय पर पहचान की जा सकती है। इसके लिए स्क्रीनिंग फार्म में केवल 10 सवालों को शामिल करने और कुछ जांच की जरूरत होगी।

इन 10 सवालों के जवाब हों अनिवार्य

  • मरीज की उम्र (60 से अधिक उच्च जोखिम)
  • उच्च रक्तचाप
  • डायबिटिज
  • धूम्रपान
  • पारिवारिक इतिहास
  • पूर्व में हृदयाघात या लकवा का अटैक
  • सांस फूलना
  • छाती में दर्द
  • गंभीर या एक साथ कई बीमारियों से ग्रस्त
  • अत्याधिक वजन
 

यात्रा से कराएं ये जांचें

  • ईसीजी, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच
 

दवाएं, उपकरण और सावधानी

  • दिल, उच्च रक्तचाप और डायबिटिज के मरीज दवा साथ रखें।
  • पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलिंडर रखें, ठंड से बचाव करें।
  • रोजाना 1.5 से 2 लीटर पानी पीएं (हृदय रोगी चिकित्सक की सलाह पर)
विज्ञापन

इनको अधिक खतरा

 
  • हृदय की पंप कैपेसिटी 60 फीसदी से कम हो।
  • एंजियोग्राफी, ब्लॉकेज या स्टंट लगे हों।
  •  पूर्व में हृदयाघात हुआ हो।

चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से स्वास्थ्य विशेषज्ञों के जो भी सुझाव होंगे, उन पर अमल किया जाएगा। यात्रा से पहले एम्स प्रशासन से समन्वय बनाकर यात्रियों के स्वास्थ्य के लिहाज आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
- आर राजेश कुमार, स्वास्थ्य सचिव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें