पैदल मार्गों पर बनेंगे मेडिकल रिलीफ प्वाइंट
22 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में इस बार पैदल मार्गों पर प्रत्येक एक किमी. पर मेडिकल रिलीफ प्वाइंट बनाए जाएंगे। जहां पर प्वाइंट आफ केयर डिवाइस (पीओसीडी) के माध्यम से 28 तरह की जांचें की जाएगी।
जिलों ने की डॉक्टरों की मांग
चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों ने 24 विशेषज्ञ डॉक्टरों, 22 चिकित्साधिकारी, 10 महिला चिकित्साधिकारी, 32 फार्मासिस्ट, 38 पुरुष व महिला स्टाफ नर्स की मांग है। इसके आधार पर रोस्टर पर डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
इस बार चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालु आने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किसी तरह की दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सरकार प्लान बना रही है। मेडिकल रिलीफ प्वाइंट पर प्राथमिक उपचार के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
- डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री