फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: नया रिकॉर्ड बनाने की ओर चारधाम यात्रा, दो महीने में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा 30 लाख पार

Thu, 22 Jun 2023 12:50 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2023 News: 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूर्ण रूप से चारधाम यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थयात्रियों के उत्साह को देखते हुए इस बार भी चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है। दो माह के यात्रा काल में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार हो गया है। अभी यात्रा चार महीने और चलेगी। पिछले साल पूरी यात्रा में 46 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।

विज्ञापन


22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूर्ण रूप से चारधाम यात्रा शुरू हुई। जबकि 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले। दो माह के यात्रा काल में ही चारधामों में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 30 लाख पार हो गया है।

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ के लिए फिर शुरू हुए नए पंजीकरण, ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेंगे अप्लाई
विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक 10.20 लाख यात्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। सरकार को इस बार यात्रा में 50 लाख से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है। यात्रा के लिए पंजीकरण की संख्या भी 48 लाख से अधिक हो गई है।

विज्ञापन

धाम             दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या
केदारनाथ        10.20 लाख
बदरीनाथ         8.85 लाख
गंगोत्री             5.36 लाख
यमुनोत्री           4.66 लाख
हेमकुंड साहिब 85 हजार

नोट: दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 20 जून तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें