फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर महाराज के कपाट खुले, खरशालीगांव में श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Fri, 14 Apr 2023 02:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। वहीं खरशालीगांव में मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर महाराज के कपाट विधि विधान के साथ खोल दिए गए हैं। 
विज्ञापन
शनिदेव सोमेश्वर महाराज के कपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैसाखी के पावन पर्व खरशालीगांव में मां यमुना के भाई शनिदेव सोमेश्वर महाराज के कपाट विधि विधान के साथ खोल दिए गए हैं। सुबह चार बजे मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई। शनि महाराज का अभिषेक करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ के लिए मंदिर के कपाट खोले गए।

विज्ञापन


वहीं आज द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। 22 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर और 26 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में खोले जाएंगे। 

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: परिवहन कारोबारियों को 31 मई तक जीपीएस डिवाइस से छूट, इसके बाद होंगे ट्रिप कार्ड निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें उत्तराखंड में साल 2023 की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें