फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ के लिए फिर शुरू हुए नए पंजीकरण, ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेंगे अप्लाई

Wed, 21 Jun 2023 09:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath yatra Registration News: श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 20 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए नए पंजीकरण पर पर्यटन विभाग व प्रशासन ने रोक हटा दी है। अब तीर्थयात्री ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 25 हजार से अधिक पंजीकरण हो रहे थे।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 20 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी। बुधवार देर शाम से नए पंजीकरण पर रोक हटा दी गई है। चारधाम यात्रा में इस बार 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे।

Dehradun: पीएमओ के प्रमुख सचिव और सलाहकार कल से उत्तराखंड के दौरे पर, सबसे पहले जाएंगे केदारनाथ धाम
विज्ञापन


शुरूआत से ही बाबा केदार के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कपाट खुलने के बाद लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद भी आस्था मौसम की चुनौतियों पर हावी रही। केदारनाथ धाम में एक दिन में 25 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।

विज्ञापन

जगह-जगह लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग के बीच जगह-जगह जाम लगने और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार को पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी थी। बता दें तक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से अब तक 10.17 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि 22 से 26 जून तक की यात्रा के लिए एक लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें