सीएम धामी ने की बाबा केदार की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ धाम पहुंचना था। लेकिन बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण वे धाम नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मौसम ठीक होते ही सीएम केदारनाथ मंदिर पहुचे और पूजा-अर्चना की।
आज से शुरू हुई हेली सेवा
कपाट खुलने के साथ ही आज केदारनाथ धाम में हेली सेवा का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि मौसम खराब रहने के कारण हेली सेवा बाधित होती रही। धाम में पहले दिन आठ हेली कंपनियों के आठ हेलीकॉप्टर ने कुल 86 शटल कीं। जिसमें 472 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए। वहीं, 349 यात्री दर्शन कर वापस लौटे। बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा की सात मई तक बुकिंग फुल हो चुकी है। जल्द ही आगे की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग के लिए समय तय किया जाएगा। तीर्थयात्रियों के लिए गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलीपैड से हेली सेवा संचालित की जाएगी।
27 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल चुके हैं। वहीं, आज केदारनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं। अब 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे।