बैजनाथ, पूर्णागिरि, कैंची धाम में भी लगाई जाएं मशीनें : सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसखंड स्थित पवित्र स्थानों मानसरोवर यात्रा, बैजनाथ धाम, कैंची धाम, पूर्णागिरी, चितई धाम के लिए भी हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज से हेल्थ एटीएम की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केदारखंड की तर्ज पर मानसखंड के लिए भी सीएसआर के तहत हेल्थ एटीएम मेडिकल कियोस्क मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: काशी की तर्ज पर होगा केदारनाथ-तमिल संगमम, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आया विचार, जानें वजह
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां न हो, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इस मौके पर सचिव शैलेश बगोली, डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव अमनदीप कौर, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, संयुक्त सचिव महावीर सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रतिनिधि डॉ. अजय नागरकर, हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के प्रभारी सुशील भाटला आदि मौजूद थे।