70 तरह की जांचें होंगी
इस बार श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर सरकार का विशेष जोर है। यात्रा मार्गों के स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल रिलीफ प्वाइंट पर 400 से अधिक डॉक्टर तैनात रहेंगे। एमबीबीएस डॉक्टरों को एम्स ऋषिकेश से कार्डियक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया। यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए। इसके माध्यम से 70 तरह की जांचें की जाएंगी।
सचिव स्वास्थ्य डॉ आर. राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी का रोस्टर तैयार कर लिया है। चारधामों के कपाट खुलने से पहले रोस्टर के हिसाब से मेडिकल की टीम तैनात होंगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो दिन कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
चारधाम यात्रा मार्गों पर ये व्यवस्थाएं
स्वास्थ्य केंद्र-117
मेडिकल रिलीफ प्वाइंट-22
डॉक्टर-395
ब्लड बैंक-09
आईसीयू बेड-116
वेंटिलेटर-263
ऑक्सीजन सिलिंडर-4671
ऑक्सीजन कन्सट्रेटर-6898