फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बारिश के चलते सोनप्रयाग में रोके केदारनाथ तीर्थयात्री, गंगोत्री-यमुनोत्री में भी बढ़ी परेशानी

Mon, 01 May 2023 12:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Chardham Yatra Update Today: गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज सुचारू है। सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए सुबह 11 बजे तक 6048 यात्री रवाना हुए हैं। इसके बाद तेज बारिश के कारण यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

विज्ञापन




Kedarnath: बारिश-बर्फबारी में भी नहीं डिगी बाबा के भक्तों की आस्था, दर्शन को सुबह से लगी लंबी लाइन, तस्वीरें 

बदरीनाथ में बारिश जारी

बदरीनाथ धाम में सुबह से ही बारिश जारी है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है। हालांकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
विज्ञापन

यमुनोत्री जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री यमुनोत्री में बारिश से बढ़ी परेशानी

गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप पहाड़ी से पत्थर, गिर रहे हैं। हालांकि यात्रा सुचारू है, लेकिन यात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें