उत्तरकाशी में तीन का हो रहा पुनरोद्धार
उत्तरकाशी जिले में पटोदिया धर्मशाला (35), बगड़िया धर्मशाला (10), शर्राफ धर्मशाला (35) का पुनरोद्धार हो चुका है। जबकि, बिनानी (24), लोहिया (24) और फूसराम (24) धर्मशालाओें का पुनरोद्धार का काम चल रहा है।
देवप्रयागः डोरमेट्री, हॉल के साथ बरातघर भी बनेगा
बाबा काली कमली पंचायत क्षेत्र ऋषिकेश की ओर से ऋषिकेश- बदरीनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग में 100 साल पुरानी धर्मशाला को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है। इसमें डोरमेट्री ,हॉल के साथ बरातघर भी बन रहा है। इस धर्मशाला में 50 यात्री ठहर सकेंगे। वही वर्ष 2018 में यमुनोत्री में भू-कटाव के कारण बाबा काली कमलीवाला की धर्मशाला बह गई थी । यहां नई धर्मशाला बनेगी।