फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham yatra 2023: केदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूटों का आवंटन, गुप्तकाशी से धाम के लिए खोले गए टेंडर

Fri, 24 Mar 2023 07:16 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Chardham yatra 2023: गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदार्नाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जिसमें नौ एविएशन कंपनियों का टेंडर के माध्यम से चयन किया जाता है। अब तक यूकाडा ने छह रूटों पर आवंटन कर दिया है। शेष तीन रूटों के लिए दोबारा से टेंडर किए जाएंगे।
विज्ञापन
केदारनाथ हेली सेवा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए छह रूटों का आवंटन कर दिया है। बृहस्पतिवार को गुप्तकाशी से केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर खोले गए हैं जबकि तीन रूटों पर दोबारा टेंडर होंगे।

चारधाम यात्रा में गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदार्नाथ के लिए हेली सेवा का संचालन किया जाता है। जिसमें नौ एविएशन कंपनियों का टेंडर के माध्यम से चयन किया जाता है। अब तक यूकाडा ने छह रूटों पर आवंटन कर दिया है। शेष तीन रूटों के लिए दोबारा से टेंडर किए जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: एक अप्रैल से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, पढ़ें गाइडलाइन

यूकाडा के सीईओ सी. रवि शंकर ने बताया कि गुप्तकाशी से केदारनाथ के बीच हेली सेवा संचालन के लिए टेंडर खुल गए हैं। जिसमें तकनीकी और वित्तीय आंकलन करने के बाद कंपनियों को काम दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें