फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार, दर्शन कर की बाबा केदार की पूजा-अर्चना

Tue, 23 May 2023 12:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
एक्टर अक्षय कुमार पहुंचे केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। साथ ही केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। 

विज्ञापन


बता दें कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों देहरादून आए हुए हैं। मंगलवार को वे सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे शूटिंग के लिए बुधवार से दो दिन के लिए रुड़की जाएंगे। 

Kedarnath Heli Service: आज खुलेगा पोर्टल, 28 मई से 15 जून तक की यात्रा के लिए बुक होंगे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

27 दिन में साढ़े चार लाख श्रद्धालु पहुंचे धाम

केदारनाथ यात्रा ने बीते वर्ष की भांति इस बार भी रफ्तार पकड़ ली है। कपाट खुलने के बाद से 27 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या साढ़े चार लाख पहुंची। कपाट खुलने के बाद शुरुआती 20 दिनों तक बारिश, बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के भक्तों का उत्साह अपने चरम पर रहा।

मौसम और भौगोलिक परिवेश की दुश्वारियों के बीच यात्रा नए आयाम स्थापित कर रही है। बीते एक सप्ताह से दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन 18 हजार से अधिक हो रही है। इधर, डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि तीर्थ यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें