वैकल्पिक मार्ग का किया जाएगा प्रयोग
मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि वीकेंड पर ऋषिकेश व हरिद्वार में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके लिए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान की व्यवस्था की गई है। अत्यधिक जाम होने पर यह ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। बैठक में रोडवेज के एमडी रोहित मीणा, संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह, उप परिवहन आयुक्त सुधांशु गर्ग, राजीव कुमार मेहरा, दिनेश चन्द्र पठोई, सहायक परिवहन आयुक्त डॉ. अनीता चमोला, संयुक्त रोटेशन के ऋषिकेश के अध्यक्ष संजय शास्त्री, यातायात संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, अनिल बर्गली, बलबीर सिंह नेगी, विजेन्द्र सिंह कण्डारी, जितेन्द्र सिंह नेगी, सुरेश सिंह ढैला, राकेश गोयल सहित विभिन्न परिवहन संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
वाहनों की चेकपोस्ट पर नहीं लगेगी कतार
वाहनों को चैकपोस्टों पर रुक कर इंतजार न करना पड़े, इसके लिए चैकपोस्टों पर इंटरनेट, टेबलेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिन्हें ग्रीन कार्ड सॉफ्टवेयर से जोड़ा जा रहा है। विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीन कार्ड मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है, ताकि कोई भी यात्री कभी भी कहीं से भी अपना ट्रिपकार्ड बनावा सके। मोबाइल एप जल्द ही लांच किया जाएगा।