फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2022: एसटीए बैठक तय नहीं, ट्रांसपोर्टर परेशान, कमर्शियल गाड़ियों का किराया बढ़ेगा या घटेगा?

Tue, 03 May 2022 03:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

परिवहन मुख्यालय में सभी ट्रांसपोर्टरों, निजी बस ऑपरेटरों, रोडवेज के प्रतिनिधियों, सिटी बस, विक्रम, ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की थी। सभी ने एक सुर में किराया बढ़ोतरी पर निर्णय लेने की मांग की थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा आज मंगलवार से शुरू हो गई है। फिलहाल, निजी बस ऑपरेटरों को पुरानी दरों पर ही वाहनों का संचालन करना होगा। इसे लेकर सोमवार को भी निजी बस महासंघ के पदाधिकारियों ने परिवहन मुख्यालय में अधिकारियों से वार्ता की।

विज्ञापन


पिछले दिनों परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने परिवहन मुख्यालय में सभी ट्रांसपोर्टरों, निजी बस ऑपरेटरों, रोडवेज के प्रतिनिधियों, सिटी बस, विक्रम, ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की थी। सभी ने एक सुर में किराया बढ़ोतरी पर निर्णय लेने की मांग की थी। परिवहन मंत्री ने जल्द से जल्द किराया निर्धारण समिति को प्रस्ताव देने को कहा था।

मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया था कि चारधाम यात्रा से पहले किराए पर निर्णय होगा। अब यात्रा शुरू होने तक राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक न होने पर परेशान ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने परिवहन मुख्यालय का दरवाजा खटखटाया। सोमवार को उत्तराखंड बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने परिवहन अधिकारियों से बातचीत की।

ये भी पढ़ें...सहूलियत: अब स्मार्ट फोन से भी कर सकते हैं चारधाम यात्रा का पंजीकरण, एप करें डाउनलोड, टोल फ्री नंबर पर भी मिलेगी मदद 

उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द किराए पर निर्णय लिया जाए। ताकि चारधाम यात्रा के दौरान उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। उधर, परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि एसटीए की बैठक को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें