फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2022: घोड़े-खच्चरों की मौत का मेनका गांधी ने लिया संज्ञान, कहा-मूक जानवरों का ध्यान रखना हमारा दायित्व

Sat, 28 May 2022 12:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

घोड़े-खच्चरों की मौत पर सांसद एवं पशु अधिकारवादी मेनका गांधी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से दूरभाष पर वार्ता कर चिंता व्यक्त की है। वहीं पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को सख्त हिदायत दी कि घोड़े-खच्चरों को चारा देने के बाद तीन से चार घंटे का आराम मिलना चाहिए।
विज्ञापन
menka gandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों के साथ घोड़े, खच्चरों की मौतें लगातार बढ़ रही हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की मौत का सांसद मेनका गांधी ने संज्ञान लिया है। इस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एक्शन में आ गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से बात कर घोड़े-खच्चरों की मौत के मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।

विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा के दौरान लगातार हो रही घोड़े-खच्चरों की मौत पर सांसद एवं पशु अधिकारवादी मेनका गांधी ने भी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से दूरभाष पर वार्ता कर चिंता व्यक्त की है। इस पर संज्ञान लेते हुए पर्यटन मंत्री महाराज ने पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से बात कर घोड़े-खच्चरों को रेगुलेट करने के साथ उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।

 

महाराज ने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को सख्त हिदायत दी कि घोड़े-खच्चरों को चारा देने के बाद तीन से चार घंटे का आराम मिलना चाहिए। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ के कारण जानवरों पर दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि मूक जानवरों का ध्यान रखना हमारा दायित्व है, इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

ये भी पढ़ें...Champawat by-Election: सीएम Yogi Adityanath ने किया ट्वीट, चंपावत में गरमाया प्रचार, कहा- 31 मई को बनने जा रहा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे धामों की ओर भेजें
पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा है कि चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हो रहा है, जो प्रदेश के लिए प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस प्रकार की व्यवस्था को अमल में लाएं कि श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे धामों की ओर भेजा जाए। महाराज ने चेतावनी दी कि किसी भी हाल में केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की अधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें