फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा : मानकों के तहत होगा केदारनाथ में हेली सेवा का संचालन, एक समय में छह हेलीकॉप्टर ही भरेंगे उड़ान

Mon, 18 Apr 2022 03:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केदारनाथ घाटी में मानकों के तहत ही हेली सेवा का संचालन होगा। एक समय में छह हेलीकॉप्टर ही उड़ान भरेंगे। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने कहा कि केदारनाथ में सुरक्षा के सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
helicopter, heli service - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने कहा कि उत्तराखंड में हेली सेवाओं का संचालन नियमानुसार व्यवस्थित ढंग किया जा रहा है। आगामी चारधाम यात्रा के दौरान भी केदारनाथ धाम में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मानकों के अनुसार हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन


यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने कहा कि केदारनाथ में सुरक्षा के सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। डीजीसीए की ओर से केदार घाटी में एक समय में छह से अधिक हेलीकॉप्टरों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। जिससे शटल की सख्त रोस्टरिंग की जाती है। सुरक्षा उपाय के लिए सभी ऑपरेटरों के पास दोनों हेलीपैड में अपने कर्मचारी तैनात हैं।

ये भी पढ़ें...हरीश रावत का अनोखा प्रस्ताव: पढ़िए 'हरदा' ने क्यों कहा-भाजपा के साहसपूर्ण निर्णय से सीएम धामी मेरे क्लब में आने से बच गए
विज्ञापन
विज्ञापन


वे रेडियो के माध्यम से एक दूसरे के साथ और हेलीकाप्टरों के साथ संचार संपर्क में रहते हैं। मौसम संबंधी किसी भी अपडेट नियमित आधार पर भेजा जाता है। सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने के लिए हेलीपैड पर विंड सॉक्स के माध्यम से विंड इंडिकेटर लगाए गए हैं। हेलीकॉप्टर नियमित अपडेट के लिए एक दूसरे के संपर्क में भी हैं। यूकाडा की सीईओ ने कहा कि हेली सेवा संचालन की डीजीसीए नियमित सुरक्षा ऑडिट करता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें