फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham: श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था को और मजबूत करें, मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Thu, 22 Sep 2022 06:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्य सचिव ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने वाले समय के लिए यात्रा सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है। आने वाले समय में यात्रा मार्गों में श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार करना होगा। उन्होंने पूरे साल भर के लिए एक समर्पित सिस्टम विकसित करें। व्यवस्था को और मजबूत करें
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा 2022, चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने यात्रा प्रणाली, व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रोपवे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के बाद चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्य सचिव ने सचिवालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद दो साल बाद चारधाम यात्रा शुरू हुई है। यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने वाले समय के लिए यात्रा सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है।

आने वाले समय में यात्रा मार्गों में श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार करना होगा। उन्होंने पूरे साल भर के लिए एक समर्पित सिस्टम विकसित करें। जो ऑफ सीजन में भी यात्रा मार्गों और धामों में लगातार सुधारीकरण का काम करता रहे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र को बड़े स्तर पर बनाए के साथ ही ट्रेकिंग रूट और यात्रा मार्गों में भी स्थायी शौचालय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती है, उनके रहने खाने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

ये भी पढ़ें...KBC: उत्तराखंड की वैष्णवी पहुंची केबीसी की हॉट सीट पर, पत्रकारिता की छात्रा की उपलब्धि से विवि में खुशी की लहर

मुख्य सचिव ने सभी आयुक्त गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के डीएम से सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि चार सप्ताह के बाद दोबारा से चारधाम यात्रा की समीक्षा की जाएगी। बैठक में आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, सचिव सचिन कुर्वे समेत उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के डीएम मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें