बैठक में मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, जय प्रकाश उनियाल, भाष्कर डिमरी, वीरेंद्र असवाल, रणजीत सिंह राणा, पुष्कर जोशी, नंदा देवी, कृपा राम सेमवाल, राजपाल जड़धारी, प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, गिरीश देवली, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, लेखाकार आरसी तिवारी, भूपेंद्र रावत, मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़, अतुल डिमरी, विश्वनाथ, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें...महंगे पड़े बड़े-बोल, अकील की कांग्रेस से छुट्टी: निष्कासन से आक्रोश, कहा- अब तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनकर रहेगी
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि केदारनाथ मंदिर के पश्चिमी द्वार पर लक्ष्मी नारायण का सिंहासन है। जो 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। मंदिर समिति की ओर से इसे ठीक भी कराया गया था। एक दान दाता के सहयोग से चांदी का सिंहासन तैयार किया जाएगा। इस पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।