सरकार को व्यवस्था दुरुस्त कर केदारनाथ में दर्शन करने वालों की संख्या 30 हजार करनी चाहिए। वहीं ट्रांसपोर्टर मदन कोठारी ने बताया कि कई यात्रियों ने हेली सर्विस के टिकट बुक करा रखे हैं। यदि उन्हें उस दिन दर्शन करने की तिथि नहीं मिलती है तो टिकट बेकार हो जाएगा। सरकार को केदारनाथ में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर यात्रियों के दर्शन करने के लिए संख्या वाला आदेश वापस ले लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें...आचमन के लायक नहीं गंगाजल: श्रद्धालुओं के पाप धोते-धोते खुद मैली हो गई गंगा, पढ़िए पीसीबी की रिपोर्ट में हुए खुलासे
केदारनाथ में एक दिन में दर्शन करने वाले यात्रियों की 15 हजार करने और यमुनोत्री में पांच हजार करने का शासन की ओर से फैसला लिया गया है। यह फैसला स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर यात्रियों की सुविधा को लेकर लिया गया है। - एके श्रीवास्तव, चारधाम यात्रा प्रशासन के नोडल अधिकारी