फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा रिकार्डः आए थे दर्शन को लेकिन पहुंच गए मौत के द्वार

Sun, 19 Nov 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : file photo
विज्ञापन
आज बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा समापन पर है। आपदा के बाद से इस साल सबसे अधिक (लगभग 23 लाख ) यात्री पहुंचे है, लेकिन इसी वर्ष मरने वाले यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई। पिछले साल जहां यात्रा के दौरान 32 लोगों की मौत हुई वहीं इस बार यह संख्या 112 है।
विज्ञापन

 
पिछले साल 14.12 लाख तीर्थयात्री चारधाम पहुंचे थे, जिनमें से 32 तीर्थयात्री मारे गए थे। 2015 में  9.5 लाख तीर्थयात्री यात्रा के लिए आए थे। इनमें से 8 तीर्थयात्रियों की मौत हुई, लेकिन इस बार तमाम दावों के बावजूद यह आंकड़ा पार हो गया।

 हेल्थ डिपार्टमेंट के आकड़े बताते है कि सबसे अधिक मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। इसका मतलब है ‌क‌ि यात्रा के दौरान ‌ब‌िना स्वास्थ्य जांच के तीर्थयात्रियों का यात्रा पर जाने के अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ में हुई सबसे अधिक मौत

केदारनाथ
यात्रा शुरू होने से यात्रियों के स्वास्थ्य और सुविधाओं को लेकर सरकार ने कहा ‌था कि किसी भी यात्री को बिना स्वास्थ्य जांच के नहीं भेजा जाएगा, लेकिन आकड़े सरकार की लापरवाही बताते है।

सबसे ज्यादा मौत केदारनाथ में (36), बद्रीनाथ (28), यमोनोत्री (25) और गंगोत्री (23) हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम मृत तीर्थयात्रियों महाराष्ट्र (14), कर्नाटक (10), मध्य प्रदेश (9), गुजरात (6) और आंध्र प्रदेश (5) के थे। वहीं सबसे अधिक उम्र की महाराष्ट्र की  81 वर्षीय महिला मीरा बाई की यात्रा के दौरान मौत हो गई थी।

आकंडे बताते है कि अभी चारधाम यात्रा को लेकर अभी भी बेहत सुधार करने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें