फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा : पहले दिन 1.24 लाख ने किया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 42311 ने किए पंजीकरण, 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहले दिन 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए 42,311 ने पंजीकरण किया है। इस बार चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए। पहले दिन यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में पंजीकरण कराने में काफी उत्साह दिखाई दिया। शाम पांच बजे तक पंजीकरण का आंकड़ा 1.24 लाख तक पहुंच गया। इसमें केदारनाथ धाम में 42311, बदरीनाथ में 36495, गंगोत्री में 22702, यमुनोत्री में 22280 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए। पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand से पंजीकरण कर सकते हैं। भारतीय श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधार कार्ड के माध्यम से भी कर सकेंगे। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी यात्रा पंजीकरण केंद्र व ट्रॉजिट कैंप ऋषिकेश, पंजीकरण केंद्र ऋषिकुल ग्राउंड हरिद्वार और पंजीकरण केंद्र विकास नगर देहरादून में पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें