फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra: 15000 घोड़े-खच्चर स्वामियों को बड़ी राहत; बीमा प्रीमियम की 20% धनराशि सरकार करेगी वहन

Thu, 18 Jun 2026 10:23 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों के बीमा प्रीमियम की 20 प्रतिशत धनराशि सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
केदारनाथ में घोड़ा-खच्चर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चर स्वामियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार घोड़े-खच्चरों के बीमा प्रीमियम की 20 प्रतिशत धनराशि खुद वहन करेगी। धामी कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा में घोड़े-खच्चरों का बीमा अनिवार्य है। इसके लिए घोड़े खच्चर स्वामियों को अब तक बीमे का पूरा प्रीमियम 3500 रुपये खुद देना पड़ रहा था, लेकिन सरकार ने उन्हें राहत दी है। कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि केदारनाथ, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर चलने वाले घोड़े-खच्चरों के बीमा प्रीमियम की 20 प्रतिशत धनराशि सरकार वहन करेगी।

Uttarakhand: कैबिनेट के फैसले से उपनल कर्मचारियों को राहत, समान कार्य के लिए मिलेगा समान वेतन
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि शेष 80 प्रतिशत धनराशि पशु स्वामियों की ओर से दी जाएगी। इस योजना के तहत वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 15,000 पंजीकृत घोड़े-खच्चरों को कवर किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार अपने हिस्से के 105 लाख का वित्तीय भार उठाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें