फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्तराखंड में होगी 6 धामों की यात्रा

Wed, 25 Jun 2014 04:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक उत्तराखंड में चारधाम यात्रा होती थी, लेकिन अब छह धाम यात्रा शुरू कराने के लिए शासन ने योजना बनाई है।
विज्ञापन


इसके अंर्तगत बुजुर्गों को छह धाम यात्रा कराने के लिए शासन ने नई योजना बनाई है। अब बुजुर्गों के लिए अनुबंधित बसों को अधिग्रहीत किया जाएगा।

इसके बाद यात्री रवाना होंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव परिवहन का पत्र सभी आरटीओ कार्यालयों को भेजा गया है।

यह होंगे छह धाम

शासन ने 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को चार धाम के साथ ही पिरान कलियर शरीफ और हेमकुंड साहिब की मुफ्त यात्रा कराने की योजना बनाई थी।

पर तमाम औपचारिकता के कारण आरटीओ हल्द्वानी में किसी ने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया। यही स्थिति दूसरे स्थानों की भी रहने की बात सामने आई।

इसके बाद परिवहन विभाग ने योजना का प्रचार-प्रसार करने को विज्ञापन का सहारा लिया, लेकिन यह फार्मूला भी काम नहीं आया।
विज्ञापन

बुजुर्गों को यात्रा पर भेजा जाएगा

अब योजना में थोड़ा बदलाव कर दिया गया। तय हुआ कि प्रत्येक जिले में डीएम के निर्देशन में दो-दो अनुबंधित बसों का अधिग्रहण कर इन बसों के जरिए बुजुर्गों को यात्रा पर भेजा जाएगा।

इस संबंध में सभी आरटीओ कार्यालय में प्रमुख सचिव परिवहन रामास्वामी का पत्र पहुंचा है।

संभागीय परिवहन अधिकारी एसके सिंह ने बताया कि पत्र मिला है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें