फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2026: पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों को भेजा जा रहा, व्यावसायिक और यात्री वाहनों की गहन जांच

Wed, 13 May 2026 01:34 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

चारधाम यात्रा में 23 दिन के भीतर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 11 लाख पार हो गया है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। धामों में मौसम की चुनौतियों के बाद भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों को भिजवाया जा रहा है। बिना ग्रीन कार्ड वाले वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। व्यावसायिक और यात्री वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा में सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट, एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत सहित पुलिस बल की मौजूदगी में सोनप्रयाग पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करते हुए सोनप्रयाग शटल सेवा प्वाइंट पर भिजवाया जा रहा है।

ये भी पढे़ं...Roorkee:  नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, शौचालय में मिला शव, मचा हड़कंप

यहां से श्रद्धालुगण शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुंड पहुंचकर केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु ढंग से संचालित हो रही है।

बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा
चारधाम यात्रा का आगाज 19 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से हुआ था। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले। यात्रा शुरू होते ही इस बार धामों में श्रद्धालुओं को खराब मौसम की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से धामों में काफी ठंड है। इसके बावजूद बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चारधाम यात्रा में अब तक 11 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 4.50 लाख से अधिक, बदरीनाथ धाम में 2.70 लाख, गंगोत्री में 1.65 लाख, यमुनोत्री में 1.69 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा यात्रा पंजीकरण की संख्या 32.75 लाख पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें