नौ एएसपी रहेंगे रूट प्रभारी
यात्रा मार्ग पर इस बार एएसपी रैंक के अधिकारियों को रूट प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। नौ अधिकारी अपने ड्यूटी क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थाओं को देखेंगे। प्रत्येक धाम में भी एक-एक डीएसपी रैंक के अधिकारी को धाम प्रभारी बनाया गया है। ये अधिकारी धाम में सभी प्रकार की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। इसके अलावा सीधी निगरानी रेंज और पुलिस मुख्यालय स्तर से भी की जाएगी। इस दौरान यात्रा मार्गों पर ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की कवरेज बढ़ाई जा रही है।
ये रहेगी फोर्स
डीएसपी- 24
इंस्पेक्टर- 66
एसआई- 366
हेड कांस्टेबल- 615
कांस्टेबल- 1222
महिला कांस्टेबल- 208
होमगार्ड- 926
पीआरडी- 1049
पीएसी- 09 कंपनी
एसडीआरएफ- 26 टीम
यातायात और पार्किंग प्रबंधन
- पत्रकार वार्ता में बताया गया कि यातायात प्रबंधन के लिए यातायात निदेशक ने टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण शुरू कर दिया है। मार्ग पर यातायात व्यवस्था के लिए एक ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है।
- नए एक्सप्रेस-वे के शुरू होने को देखते हुए यमुनोत्री मार्ग पर अतिरिक्त ठहराव क्षेत्र और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
- ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप की तर्ज पर यमुनोत्री-गंगोत्री धामों के लिए विकासनगर क्षेत्र में एसपी विकासनगर की निगरानी में यात्रियों के ठहरने आदि की व्यवस्था की जाएगी।
- सभी जनपद प्रभारियों से फीडबैक लिया जा रहा है और यात्रा मार्ग पर पुलिस बल को तैनात कर दिया जाएगा।
- चारधाम कंट्रोल रूम में एक वेलफेयर अधिकारी को भी नियुक्त किया जाएगा जो कि पुलिस और अन्य सहायक टीमों के रहने-खाने और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखेगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में आया उछाल, 3.7 करोड़ से बढ़कर 4.2 करोड़ यूनिट पहुंची
एसपी ट्रैफिक दून को दूसरे साल भी जिम्मा
यातायात पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह को लगातार दूसरे वर्ष चारधाम यात्रा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। इस बार उन्हें कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। पिछले साल उनके काम के लिए उन्हें मेडल भी दिया गया था। कंट्रोल रूम में उनके साथ एएसपी मुकेश ठाकुर तकनीकी सहायता के लिए तैनात रहेंगे। इसके अलावा डीएसपी पूर्णिमा गर्ग भी कंट्रोल रूम में तैनात रहेंगी। आईजी रेंज कार्यालय में स्थापित हो रहे इस सेंटर में सीआईडी इंस्पेक्टर भरत सिंह, सतबीर बिष्ट और दूर संचार इंस्पेक्टर प्रमोद पेटवाल भी मौजूद रहेंगे।