फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2023: मोबाइल एप से आसान होगी राह, मार्च अंतिम सप्ताह से शुरू होगा ग्रीन कार्ड का पंजीकरण

Wed, 08 Mar 2023 08:01 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा का मोबाइल एप तैयार हो रहा है। इसका ट्रायल होली के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के वाहनों के पंजीकरण से लेकर ट्रिप कार्ड तक की सुविधा के लिए परिवहन विभाग का मोबाइल एप इस बार राह आसान करेगा। एनआईसी की ओर से यह एप तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन


Nitin Gadkari: कार से चारधाम यात्रा करेंगे केंद्रीय मंत्री गडकरी, जानेंगे रोड कनेक्टिविटी की 'हकीकत'

संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा का मोबाइल एप तैयार हो रहा है। इसका ट्रायल होली के बाद शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में यह एप तीर्थयात्रियों के लिए गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने मांगे कर्मचारी
चारधाम यात्रा में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए परिवहन विभाग ने कर्मचारी मांगे हैं। इसके साथ ही यात्रा के दौरान होने वाले खर्च के लिए बजट भी मांगा गया है। पिछले वर्षों में भी सरकार आउटसोर्सिंग या अन्य विभागों या पीआरडी के जवानों को चारधाम यात्रा के लिए उपलब्ध कराती आई है।

प्रवर्तन की विशेष टीमें होंगी तैनात
आरटीओ प्रवर्तन देहरादून शैलेश तिवारी ने बताया कि चारधाम यात्रा में प्रवर्तन टीमें भी तैनात रहेंगी। यह टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में वाहनों के ग्रीन कार्ड चेक करेंगी। वाहनों के संचालन में आने वाली परेशानियों को भी दूर करने में सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें