फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham yatra : बारिश के बाद भी तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं कमी, अब तक 22 लाख कर चुके चारधाम के दर्शन

Sun, 19 Jun 2022 03:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

तीन मई को गंगोत्री में तीन मई से आज तक 3,89,191 और यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि तीन मई से आज तक 2,98,706 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 15,05,375 है। गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 6,87,897 है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में अभी तक 21 लाख 93 हजार 272 तीर्थयात्री चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। बारिश के बाद भी तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि आठ मई से शनिवार तक 7,69,595 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि छह मई से आज तक 7,35,780 धाम के दर्शन करने पहुंचे।

 

विज्ञापन

इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 74,744 तीर्थयात्री भी शामिल हैं। तीन मई को गंगोत्री में तीन मई से आज तक 3,89,191 और यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि तीन मई से आज तक 2,98,706 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 15,05,375 है। गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 6,87,897 है। वहीं कपाट खुलने की तिथि 22 मई से अभी तक गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब 1,05,364 पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बाल श्रम करते 45 बच्चों को कराया गया मुक्त, 16 प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

1512 तीर्थ यात्रियों ने कराया पंजीकरण 

चारधाम यात्रा के लिए आईएसबीटी स्थित पंजीकरण काउंटर से 1512 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया। कुछ तीर्थ यात्रियों ने एक धाम, कुछ ने दो धाम और कुछ ने चारधाम के लिए पंजीकरण कराया। चारधाम यात्रा प्रशासन के व्यैक्तिक अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि 1512 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया सुबह छह बजे से पंजीकरण शुरू किया गया। जो रात आठ बजे तक चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें