फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को 24 घंटे मिलेगी ऑक्सीजन की सुविधा, लगेंगे दो हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर

Fri, 02 Apr 2021 06:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

  • धाम में जरूरतमंद यात्रियों को मिल सकेगी 24 घंटे ऑक्सीजन, स्वास्थ्य विभाग ने महानिदेशालय को भेजा प्रस्ताव
  • बीते नौ वर्षों में हृदयघात से केदारनाथ यात्रा में 350 से अधिक श्रद्धालुओं की हो चुकी मौत
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ में जरूरतमंद श्रद्धालुओं को 24 घंटे ऑक्सीजन की सुविधा मिल पाएगी। इससे उनके इलाज में सहूलियत होगी। स्वास्थ्य विभाग ने केदारनाथ में हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर स्थापित करने के लिए महानिदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। साथ ही पैदल मार्ग से धाम तक संचालित होने वाली एमआरपी में भी यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन


केदारनाथ में सिर्फ 57 फीसदी ऑक्सीजन मौजूद है, जिस कारण यात्राकाल में बाबा के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द, रक्तचाम बढ़ना, सीने में दर्द, चक्कर आना, बेहोशी जैसी दिक्कतें होती हैं।

चारधाम यात्रा 2021: इस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा, यहां पढ़ें कब खुलेंगे आम दर्शनों के लिए कपाट
विज्ञापन


बीते नौ वर्षों में हृदयघात से केदारनाथ यात्रा में 350 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है। इन शारीरिक समस्याओं से पीड़ित श्रद्धालुओं को धाम में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑक्सीजन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिससे पीड़ितों का तत्काल उचित इलाज हो सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर स्थापित किया जाएगा।

सीएमओ कार्यालय द्वारा हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर की उपलब्धता के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही विभाग द्वारा केदारनाथ अस्पताल में जनरेटर भी स्थापित किया जाएगा, जिससे बिजली गुल होने पर इमरजेंसी सेवाओं के संचालन में दिक्कत न हो।

Trending Videos
विज्ञापन

क्या होता है हाइपरबारिक ऑक्सीजन चैंबर

हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चैंबर बड़े गद्दे के आकार का होता है, जिसके एक कोने पर एक बड़ा वॉल्ब लगा होता है। इसमें समुद्रतल के वायुदाब के सापेक्ष इस पर पंप से सामान्य हवा भरी जाती है। इसके बाद पीड़ित मरीज को वॉल्ब के अंदर लिटा दिया जाता है, जिससे उसका रक्तचाप, धड़कने व अन्य फेफड़ों में रक्त का प्रवाह सामान्य होने लगता है।

केदारनाथ पहुंचने वाले यात्रियों में सांस लेने में दिक्कत, उच्च रक्तचाप व सीने में दर्द की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए इस बार एक साथ हाइपरबारिक ऑक्सीजन चैंबर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसकी जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। साथ ही पैदल मार्ग से धाम तक संचालित एमआरपी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया की जाएंगी।
- डा. बीके शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें