फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: बाबा केदार के प्रसाद की ऑनलाइन बढ़ी डिमांड, 540 श्रद्धालु खरीद चुके 600 पैकेट

Tue, 28 Jul 2020 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

  • विभिन्न राज्यों के 540 श्रद्धालु ऑनलाइन खरीद चुके प्रसाद के 600 पैकेट
  • उन्नति समूह की आर्थिकी को मिल रहा बल
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को धाम तो नहीं पहुंच पा रहे, लेकिन प्रसाद के रूप में उन्हें केदारनाथ का आशीर्वाद मिल रहा है। एक सप्ताह पहले शुरू की गई ऑनलाइन प्रसाद बिक्री योजना से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। विभिन्न राज्यों के 540 श्रद्धालु अब तक बाबा केदार का प्रसाद प्राप्त कर चुके हैं। 

विज्ञापन


देशभर के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु बाबा केदार का प्रसाद ऑनलाइन मंगा रहे हैं। 20 से 27 जुलाई तक आठ दिनों में पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, यूपी, हिमाचल, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु आदि राज्यों के 540 श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन प्रसाद के 600 पैकेट खरीद चुके हैं।  

विज्ञापन

प्रसाद में छह वस्तुओं को शामिल किया गया

दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा उन्नति स्वयं सहायता को प्रसाद तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समूह द्वारा फिलहाल सीमित मात्रा में ही प्रसाद तैयार किया गया है, लेकिन जिस तरह से मांग बढ़ती जा रही है, समूह अधिक प्रसाद तैयार करेगा।

इस बार केदारनाथ के प्रसाद में छह वस्तुओं को शामिल किया गया है, जिसमें चौलाई के लड्डू, बेलपत्री, हवन सामग्री, रुद्राक्ष, भष्म और केदारनाथ का कार्ड है। सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र का कहना है कि प्रतिदिन तीस से अधिक बुकिंग मिल रही हैं। श्रद्धालु घर बैठे प्रसाद प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही समूह की आर्थिकी भी मजबूत हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें