फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char dham yatra 2020: कोरोना काल में 20 हजार तीर्थयात्रियों ने किए चारधाम के दर्शन

Mon, 24 Aug 2020 08:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना काल में उत्तराखंड के अब तक 20 हजार तीर्थ यात्री चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड की ओर से चारधाम में दर्शन के लिए 35 हजार से अधिक ई-पास जारी किए जा चुके हैं। हालांकि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण ई-पास के लिए पंजीकरण करने वालों की संख्या कम हुई है। सोमवार को बोर्ड की ओर से चारधाम के लिए 69 ई-पास जारी किए गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में एक जुलाई से प्रदेश के लोगों को दर्शन की अनुमति दी गई थी। 25 जुलाई से बाहरी राज्यों के तीर्थ यात्रियों को चारधाम यात्रा की अनुमति दी गई। बोर्ड की ओर से अब तक 35 हजार से अधिक ई-पास जारी किए गए हैं। इनमें 20 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। 


सोमवार को बदरीनाथ के लिए 15, केदारनाथ के 40, गंगोत्री के 12 और यमुनोत्री के लिए 2 ई-पास जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त लैब से कोविड की निगेटिव रिपोर्ट के साथ चारधाम यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ प्रसाद की ऑनलाइन बिक्री बढ़ी

कोरोना काल में केदारनाथ प्रसाद की ऑनलाइन खरीद को श्रद्धालुओं में खूब उत्साह है। एक माह में प्रदेश व बाहरी राज्यों के 1600 से अधिक श्रद्धालु प्रसाद के 1460 पैकेट की ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद चुके हैं। इससे समूह की भी पांच लाख से अधिक आय हो चुकी है।

एक माह में उत्तराखंड समेत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, यूपी, हिमाचल, दिल्ली, केरल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीगढ़ के 1300 श्रद्धालु जहां प्रसाद के 1130 पैकेट की ऑनलाइन खरीद कर चुके हैं, वहीं 330 स्थानीय श्रद्धालुओं ने 330 प्रसाद के पैकेट ऑफलाइन खरीदें हैं।

प्रसाद बनाने का कार्य दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला इकाई द्वारा कालीमठ घाटी के उन्नति स्वयं सहायता समूह को सौंपा गया है। परियोजना की जिला थैमेटिक विशेषज्ञ भावना पंवार ने बताया कि आने वाले दिनों में समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे अन्य उत्पादों की भी ऑनलाइन बिक्री की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें