फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को बंद रहेंगे चारों धामों के कपाट, दोपहर में ही होगी गंगा आरती

Mon, 07 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रग्रहण के चलते सोमवार को चारों धामों के कपाट बंद रहेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 12 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर परिसर तक ही जा सकेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने बताया कि परंपराओं का निर्वहन करते हुए सोमवार 11.30 बजे मंदिर की साफ-सफाई कर विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा का श्रृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। शाम 5 बजे कुछ देर के लिए कपाट खुलेंगे, लेकिन परिसर से आगे कोई नहीं जाएगा। बाहर से ही शाम की आरती के बाद पुन: कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

रात्रि 2 बजे मंदिर की साफ-सफाई कर यज्ञ-हवन के उपरांत भगवान आशुतोष का श्रृंगार कर उन्हें दाल भोग लगाया जाएगा। इसके बाद अन्य दिनों की भांति श्रद्धालु अपने अराध्य के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, केदारनाथ धाम में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को अन्नकूट मेला (भतूज) शुरू हो गया है, जो सोमवार तड़के चार बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन


वहीं,  बदरीनाथ धाम के कपाट भी दोपहर बाद बंद कर दिए जाएंगे। आठ अगस्त को सुबह चार बजे से ही बदरीनाथ की नित्य पूजाएं शुरू होंगी और तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। 
विज्ञापन

​बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि सात अगस्त को चंद्र ग्रहण के कारण दोपहर डेढ़ बजे बदरीनाथ के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। रात आठ बजे होने वाली बदरीनाथ की शयन आरती भी दोपहर में डेढ़ बजे से पहले ही संपन्न कर दी जाएगी।

आठ अगस्त को तड़के भगवान बदरीनाथ की अभिषेक पूजाएं शुरू हो जाएंगी। उधर, यमुनोत्री-गंगोत्री घाम के कपाट भी बंद रहेंगे। यमुनोत्री मंदिर एक घंटे के लिए बंद रहेगा, जबकि गंगोत्री मंदिर दोपहर बाद पूरे दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा।

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर प्रसाद उनियाल ने बताया कि मंदिर के कपाट शाम 4 से 5 बजे तक बंद रहेंगे। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि गंगा की आरती के बाद 1:44 बजे मंदिर बंद कर दिया जाएगा, जो मंगलवार सुबह खोल दिया जाएगा।

वहीं, हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था गंगा सभा के महामंत्री रामकुमार मिश्रा ने बताया किसोमवार को चंद्रग्रहण के कारण हरकी पैड़ी की प्रसिद्ध सायंकालीन आरती दोपहर 12 बजे होगी। एक बजे तक धर्मनगरी के सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे।

ये कपाट मंगलवार को प्रात:काल  मंदिरों की साफ सफाई के बाद खुलेंगे। चंद्रग्रहण रात 10:44 बजे लगेगा और मध्यरात्रि 12:43 बजे तक चलता रहेगा। ग्रहण का मध्य रात्रि 11:33 बजे माना गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें