फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर पल नजर में रहेंगे चारधाम यात्री 

Fri, 17 Mar 2017 12:45 PM IST
कृष्णेंदु कुमार / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री अब हर पल नजर में रहेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से टूरिस्ट सेफ्टी एंड मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया गया है। इस सिस्टम से विभाग को यह जानकारी ऑनलाइन मिलती रहेगी कि किस तारीख को कितने यात्री आए और उनकी लोकेशन क्या है।
विज्ञापन


इसका फायदा यह होगा कि आपदा या संकट की किसी अन्य स्थिति में यात्रियों तक तत्काल राहत पहुंचाई जा सकेगी। विभाग की योजना इस सिस्टम को यात्रा के इसी सीजन से लागू करने की है। 2013 की आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य चलाने में सबसे बड़ी दिकक्त इसी बात को लेकर आई थी कि किसी को यह जानकारी नहीं थी कि कितने यात्री कहां फंसे हैं। किसी विभाग के पास पर्यटकों की संख्या और उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं थी।

इस स्थिति से निबटने के लिए पर्यटन विभाग ने ‘टूरिस्ट सेफ्टी एंड मैनेजमेंट सिस्टम’ तैयार किया है। आईटी, परिवहन, आपदा प्रबंधन, गृह, यूडीआरपी और गृह विभाग के सहयोग से इस सिस्टम को लागू किया जाएगा। इस सिस्टम के तहत चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों का पंजीकरण करने के वक्त उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया जाएगा। मोबाइल की लोकेशन के आधार विभाग के पास यह जानकारी रहेगी कि कितने यात्री कहां पर हैं।
विज्ञापन


इस सिस्टम के तहत यात्रियों के वाहनों पर रेडियो फ्रिक्यूवेंसी सिस्टम लगाया जाएगा। जिससे यह पता चलता रहेगा कि यात्रियों को लेकर जाने वाला वाहन कहां तक पहुंचा है। इस सिस्टम का सर्वर पर्यटन निदेशालय में लगा होगा, जहां यात्रियों के संबंध में जानकारी हर पल अपडेट होती रहेगी। 

पर्यटन विभाग की ओर से टूरिस्ट सेफ्टी एंड मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया गया है। इस सिस्टम को आईटी, परिवहन, आपदा प्रबंधन सहित अन्य विभागों के सहयोग से लागू किया जाएगा। इसको लेकर 20 मार्च को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक होगी। इसके बाद कंपनी चयन के लिए बिड जारी किया जाएगा।
- शैलेश बगोली, सचिव पर्यटन

कहां-कहां होगा यात्रियों का पंजीकरण 
- चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री चारधाम यात्रा डॉट कॉम वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 
- कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट पर भी पंजीकरण की व्यवस्था है। 
- मोबाइल एप एक्सपोलर आउटिंग पर चारधाम यात्रा का पंजीकरण किया जा सकेगा। 
- मैनुअल रजिस्ट्रेशन के लिए  पूरे प्रदेश में 14 स्थानों पर काउंटर लगाए जाएंगे। 

एडीबी के आईडीआईपीटी प्रोजेक्ट के तहत तैयार हुआ सिस्टम 
पर्यटन विभाग ने टूरिस्ट सेफ्टी एंड मैनेजमेंट सिस्टम एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड इंवेस्टमेंट फॉर टूरिस्ट (आईडीआईपीटी) प्रोग्राम के तहत तैयार किया है। इस सिस्टम पर लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च होगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 20 मार्च को आयोजित होने वाली बैठक के बाद सिस्टम का बिड जारी किया जाएगा। बिड के आधार पर इसको संचालित करने वाली कंपनी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें