फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: मुखबा से रवाना हुई मां गंगा की डोली, रविवार को खुलेंगे कपाट

Sat, 25 Apr 2020 10:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले के मुखबा गांव से मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। रीति-रिवाजों के दौरान लॉकडाउन के नियमों का भी पूरा ख्याल रखा गया।  

विज्ञापन


आज शनिवार को मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखबा) से गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। मां गंगा की डोली आज रात्रि भैरव मंदिर (भैरवघाटी) में विश्राम करेगी व 26 अप्रैल को सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी।

जहां गंगा पूजन एवं विशेष पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोहिणी अमृत योग की शुभ बेला पर दोपहर 12:35 बजे सादगीपूर्ण ढंग से गंगोत्री धाम के कपाट दर्शनाथ के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोविड-19 व देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इस बार मां गंगा की डोली को उप जिलाधिकारी भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी की मौजूदगी में सिर्फ तीर्थ पुरोहितों द्वारा ही रवाना किया गया। कोई भी तीर्थ यात्री, श्रद्धालु मौजूद नहीं था। इस अवसर पर मुखबा गांव व तीर्थ पुरोहितों द्वारा सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंस) का पूर्ण अनुपालन किया गया ।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, सीओ कमल पंवार, मन्दिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, मंदिर समिति के पदाधिकारी व तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें