फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदला, बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

विज्ञापन
चकराता छावनी बाजार क्षेत्र में ठंड से बचाव को अलाव तापते ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कभी चटक धूप से गर्मी का एहसास तो कभी बादलों के जमघट और बारिश के बीच ठंड का एहसास। फाल्गुनी बयार के बीच इन दिनों कुछ इसी तरह से मौसम रोजाना करवट बदल रहा है। शनिवार की दोपहर को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इसके चलते ठंड में इजाफा हो गया। चकराता का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, विकासनगर का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 13 डिग्री रहा। सुबह के समय चटक धूप खिली रही। वहीं, दोपहर बाद मौसम की रंगत बदलने लगी। इसके बाद आसमान में काले बादल घिर आए और तेज बारिश होने लगी। चकराता, मगरोली, मोहना, सावरा, सुुजऊ, होंडा, छुटऊ, पुरोड़ी, ठाणा, मागटी समेत एक दर्जन से अधिक गांव में करीब चार मिनट तक ओलावृष्टि हुई। सड़क पर ओलो की सफेद चादर बिछ गई।
बारिश के बाद पूरा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया। लोग घरों में दुबक गए। बाजार में भी कम आवाजाही नजर आई। शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। वहीं, विकासनगर समेत आसपास के इलाके में सुबह 6 बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर बाद काले बादल छाने लगे। इसके बाद शाम करीब सात बजे से क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगी। यहां भी बारिश के चलते शाम के समय बाजार में कम चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन

----
मटर, बीन्स की फसलों को पहुंचा नुकसान
विकासनगर। इन दिनों पहाड़ी अंचलों में लोगों ने खेतों में टमाटर, बीन, मिर्च, धनिया और मटर की फसल बोई हुई है। ऐसे में शनवार शाम को करीब चार मिनट तक हुई ओलावृष्टि से काश्तकारों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में फसल गिर गई है। इससे काश्तकारों के माथे पर चिंता की लंकीरे खिंच आई हैैं। काश्तकारों का कहना है कि ओलावृष्टि से मटर और बीन की फली को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं, बारिश के चलते ऊंचाई इलाकों में बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। बागवानों का कहना है बारिश से लंबे समय तक जमीन में नमी रहेगी। इससे सेब के पेड़ को जरूरी चिलिंग ऑवर पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे सेब की बंपर पैदावार होगी। वहीं, मैदानी इलाकों में हुई बारिश गेहूं समेत अन्य जरूरी फसलों के लिए वरदान साबित होगी।

ओलावृष्टि के बाद छावनी बाजार क्षेत्र में कुछ इस तरह ओलों से पटी नजर आई सड़क।- फोटो : VIKAS NAGAR

ओलावृष्टि के बाद छावनी बाजार क्षेत्र में कुछ इस तरह ओलों से पटी नजर आई सड़क।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें