फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की नौकरशाही में शीर्ष स्तर पर फेरबदल जल्द

Tue, 29 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राज्यपाल केके पॉल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद अब सूबे की नौकरशाही में शीर्ष स्तर पर फेरबदल हो सकता है। यह फेरबदल कुछ पद रिक्त होने के चलते और आनंद बर्द्धन के राजभवन जाने की वजह से होना लाजिमी है। हालांकि बड़े फेरबदल की उम्मीद अभी कम ही है, क्योंकि अभी सरकार बनाने का विकल्प खुला है। इसलिए राज्यपाल बहुत बड़ा फेरबदल तत्काल करेंगे इसकी संभावना कम ही है।
विज्ञापन


दो दिन बाद रिटायर हो रहे अपर मुख्य सचिव
फौरी तौर पर फेरबदल के कुछ कारण दिख रहे हैं। अपर मुख्य सचिव एस राजू दो दिन बाद रिटायर हो जाएंगे। राजू के पास इस समय समाज कल्याण आयुक्त व वन एवं ग्राम्य विकास आयुक्त समेत कई विभागों के प्रमुख सचिव का चार्ज भी है।

जब से शत्रुघ्न सिंह मुख्य सचिव बने है, तब से अवस्थापना विकास आयुक्त का पद रिक्त है। यह तीनों पद अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों के लिए हैं। इसलिए इन तीनों पदों पर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में तैनाती होगी।
विज्ञापन


इनके पास जा सकता है पद
इसके लिए शासन में पहले से ही दो प्रमुख सचिव एस रामास्वामी व डॉ. रणबीर सिंह है। इसके अलावा वरिष्ठ प्रमुख सचिवों में ओमप्रकाश, राधा रतूड़ी मौजूद हैं। इनमें से भी किसी को एक पद दिया जा सकता है। आनंद बर्द्धन के राज्यपाल का सचिव बनने के बाद अब सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम विभाग बगैर सचिव के हो गया है। इन विभागों को भी किसी को आवंटित किया जाएगा। इसलिए जल्द ही एक फेरबदल की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें