40 अभ्यर्थियों की ओर से आयोग को प्राप्त हो चुकी है आपत्ति
- फोटो : demo pic
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए ये खबर चिंता बढ़ा देने वाली है। अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता की इस शर्त ने अभ्यर्थियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।
समूह ‘ग’ की वैयक्तिक सहायक पद की भर्ती में ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता की शर्त ने 73 अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है। लिखित परीक्षा में चयनित होने के बाद संबंधित विभाग बिना कंप्यूटर डिप्लोमा के नियुक्ति देने को तैयार नहीं है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन निरस्त करने से पहले अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। इसमें 40 अभ्यर्थियों की ओर से आपत्ति आयोग को प्राप्त हो चुकी है।
वर्ष 2015 में विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे थे
govt job
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सिंचाई, ग्रामीण निर्माण व अन्य विभागों में रिक्त 120 वैयक्तिक सहायकों की भर्ती कराई।
जिसमें सिंचाई व ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता मांगी थी। कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन करते समय सिंचाई व ग्रामीण निर्माण विभाग के लिए विकल्प भरा, जबकि उनके पास कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं है।
इन पदों के लिए आयोग ने वर्ष 2015 में विज्ञप्ति जारी कर आवेदन मांगे थे। सिंचाई विभाग में रिक्त 54 और ग्रामीण निर्माण विभाग ने 16 रिक्त पदों के लिए ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्य शैक्षणिक अर्हता मांगी थी।
73 अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं
computer diploma
वर्ष 2016 में आयोग ने लिखित परीक्षा कराई। इसमें 317 अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफी परीक्षा के लिए चयनित किया गया। स्टेनोग्राफी परीक्षा मैरिट के आधार 120 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसमें 73 अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं है।
जबकि आवेदन में सिंचाई विभाग व ग्रामीण निर्माण के लिए विकल्प दिया है। कंप्यूटर डिप्लोमा न होने पर संबंधित विभाग चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए तैयार नहीं है। इस पर आयोग ने अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त करने से पहले अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया।
ट्रिपल सी कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर आयोग के समक्ष अभी तक 40 अभ्यर्थियों ने अपना पक्ष रखा है। अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर डिप्लोमा न होने और आवेदन के दौरान गलत विकल्प भरने से संबंधित तर्क दिए हैं। अभ्यर्थियों की ओर से रखने गए पक्ष पर आयोग 31 अक्तूबर के बाद विचार करेगा।
- संतोष बड़ोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग