मां-बाप की डांट के डर से दो नाबालिग छात्र घर से भाग निकले। पुलिस ने सूचना मिलने पर लॉज में जाकर देखा तो हैरान रह गए। आगे जानिए पूरा मामला।
पिछले 23 दिनों से लापता चल रही छात्रा को कोतवाली पुलिस ने सकुशल देहरादून रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने छात्र को ढूंढने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरुस्कार देने की घोषणा की है। वहीं, पुलिस ने हैदराबाद से भाग कर उत्तराखंड आए एक छात्र को कोतवाली पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विगत 6 अक्तूबर को केंद्रीय गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की एक छात्रा बिनाए श्रीनगर से निकल गई थी। वह श्रीनगर में किराये के भवन में रहती है। इसी शाम उसकी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मामले की विवेचना एसआई संध्या नेगी को सौंपी गई। श्रीनगर से निकलने के बाद उसने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया था।
इस वजह से पुलिस को उसे ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच पुलिस कई स्रोतों से उसकी तलाश करती रही। 28 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त छात्रा देहरादून पहुंचने वाली है। जिस पर एसआई संध्या के नेतृत्व में गई पुलिस टीम ने उसे रेलवे स्टेशन देहरादून में बरामद कर लिया।