फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे में हुआ बदलाव, अब आज आएंगे शाह

Sat, 25 Jun 2016 09:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शनिवार को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में होने वाली रैली के लिए हरिद्वार नगरी पूरी तरह सज चुकी है।
विज्ञापन


लंबे समय बाद किसी राजनीतिक दल ने किसी नेता की रैली को लेकर इतने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। पूरा शहर और शहर की तरफ आने वाले सारे रास्ते भजपा के झंडों, बैनर और होर्डिंग आदि से पाट दिया गया है। आयोजकों से करीब डेढ़ लाख लोगों के रैली में आने का दावा किया है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने बताया कि अमित शाह पहले शुक्रवार को ही उत्तराखंड में आने वाले थे, लेकिन उनका कार्यक्रम परिवर्तित हो गया है। अब शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली से सीधे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर आएंगे वहां से केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद दोपहर बाद करीब तीन बजे रैली स्थल पर आएंगे।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, रैली संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला आदि ने तैयारी की समीक्षा बैठकें की। जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी राजीव स्वरूप ने रैली स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बदरी धाम के दर्शन को आएंगे अमित शाह

amit shah - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को बदरीनाथ धाम में दर्शन करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। धाम के आंतरिक मार्ग भाजपा के बैनर और पोस्टरों से पट गए हैं।

भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुबह सवा दस बजे लामबगड़ में जेपी बैराज के समीप स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वे बदरीनाथ हाईवे के सबसे डेंजर जोन लामबगड़ का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

नगर पालिका जोशीमठ के पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि अमित शाह करीब एक घंटे तक धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। आधा घंटे तक वे कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें