फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हो भिड़ी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की कार, मौत

Sat, 12 Mar 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मनिंदर सिंह
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह धर्मावाला में हुए सड़क हादसे में चंडीगढ़ के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गए है। वहीं, मनिंदर की मौत से यूथ कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


मनिंदर सिंह (33) पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गोविंदपुरा मनी माजरा चंडीगढ़ किसी काम से देहरादून आए हुए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह चंडीगढ़ लौटते समय धर्मावाला चौकी के समीप सुबह करीब 10:40 बजे शिमला बाईपास रोड पर उनकी तेज रफ्तार कार (सीएच-01-बीडी-3766) सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर से टकरा गई। जिसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

कार का एयर बैग फटा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एयर बैग तक भी फट गया। इस टक्कर में मनिंदर के सिर के पीछे वाले हिस्से में गंभीर चोटें आई। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, कार से बरामद हुए मोबाइल से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की पहचान हो सकी। मनिंदर की मौत की खबर लगते ही उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भुवन कापड़ी, संग्राम सिंह पुंडीर, शम्मी प्रकाश, नितिन नैथानी, यश शर्मा, अरुण बिष्ट आदि अस्पताल पहुंचे। दोपहर बाद पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ चंडीगढ़ ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें