फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: मां चंडी देवी मंदिर में बीकेटीसी ने बैठाया रिसीवर तो सवा माह में जमा हुए 34 लाख, अब उठ रहे सवाल

Fri, 22 Aug 2025 02:23 PM IST
रेनू सकलानी कृष्णकांत मणि त्रिपाठी, माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

मां चंडी देवी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसके भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे मंदिर परिसर की विद्युत आपूर्ति सुधारी जा रही है। वहीं जगह-जगह पोल आदि लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां चंडी देवी मंदिर में बीकेटीसी के रिसीवर बैठाने के लगभग सवा माह बाद (एक माह 18 दिन) में ट्रस्ट के खाते में कुल 34 लाख रुपया जमा हुआ है। इस उपलब्धि को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि वर्ष 2009 में बने ट्रस्ट के अधीन पूरी व्यवस्था होने के बावजूद इतनी बड़ी धनराशि किस खाते में जमा की गई और कहां व्यय हुई।

विज्ञापन


प्रशासनिक हस्तक्षेप शुरू होने के बाद से परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। इनमें लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे मंदिर परिसर की विद्युत आपूर्ति सुधारी जा रही है। वहीं जगह-जगह पोल आदि लगाए जा रहे हैं। बीकेटीसी की अनुमति से चार पुरुष और चार महिला शौचालयों के निर्माण की भी रुपरेखा तय कर ली गई।

ये भी पढ़ें...हरक सिंह रावत: कड़क अंदाज...सनसनीखेज खुलासे, बोले-भाजपा ने खनन माफिया के पैसे से बनाई 30 करोड़ की एफडी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूर्व में करोड़ों रुपये वार्षिक आमदनी से अब तक मंदिर परिसर में केवल दुकानों का निर्माण किया गया। वह भी जो अवैध हैं और अतिक्रमण की श्रेणी में होने के बाद भी अनौपचारिक तरीके से दुकानदारों को आवंटित की गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें