फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में दो दिन बाद बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट
विज्ञापन



दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

उधर, अगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी दून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें