फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: आज उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, आठ दिसंबर को भी बिगड़ सकता है मौसम

Sun, 07 Dec 2025 08:03 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आठ दिसंबर को भी मौसम बिगड़ सकता है। नौ से 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि सुबह शाम ठंड और कोहरा बढ़ेगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में रविवार को हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों के साथ 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो आठ दिसंबर को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। नौ से 12 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह-शाम शीतलहर और कोहरे से सूखी ठंड परेशान कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें