फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएफटी से एमबीए करने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (आईआईएफटी) से एमबीए करने का मौका है। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पहली बार इस प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी एनटीए को मिली है।
विज्ञापन

एनटीए की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत 01 दिसंबर को देशभर में आईआईएफटी की प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा से इंटरनेशनल बिजनेस में एमबीए करने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन होना जरूरी है। एससी, एसटी, दिव्यांग छात्रों के लिए यह क्राइटेरिया 45 प्रतिशत अंकों का है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 2000 रुपये परीक्षा शुल्क है। एससी, एसटी, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये शुल्क तय किया गया है।
उत्तराखंड में यहां होगी प्रवेश परीक्षा
देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल, पंतनगर, हरिद्वार और रुड़की।
कंप्यूटर बेस्ड होगा टेस्ट
इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित होगी। परीक्षा का माध्यम भी केवल अंग्रेजी रखा गया है। अन्य किसी भाषा में परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अक्तूबर
ऑनलाइन फीस जमा की अंतिम तिथि : 26 अक्तूबर
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 01 दिसंबर
रिजल्ट जारी होने की तिथि : 11 दिसंबर
यहां करें आवेदन : https://iift.nta.nic.in/webinfo/public/home.aspx
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें