इसरो ने इस कार्यक्रम को कम उम्र में ही बच्चों को ज्ञान प्रदान करने के लिए चुना है। आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गर्मियों की छुट्टियों के दौरान लगभग दो सप्ताह की अवधि का होगा और प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रत्येक राज्य से तीन छात्रों का चयन किया जाएगा। जो सीबीएसई, आईसीएसई और राज्य पाठ्यक्रम के अध्ययनरत आठवीं कक्षा पूरी कर चुके हैं और वर्तमान में नवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, वे कार्यक्रम के लिए पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपने जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर अपना आवेदन 19 मार्च तक जमा करा सकते हैं। इसके अलावा प्रतिभागी एससीईआरटी उत्तराखंड की वेबसाइट
www.scert.uk.gov.in पर भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी
08022172119 और
9496040045 नंबर से भी प्राप्त कर सकते हैं।